पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ़ साल में बनेगा शहर का सबसे बड़ा इनडोर स्टेडियम

डेढ़ साल में बनेगा शहर का सबसे बड़ा इनडोर स्टेडियम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\\\"यूनिवर्सिटी के विकास में नहीं होगा राजनीतिक भेदभाव\\\'

बार-बार टलता रहा शिलान्यास

शहरका सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम (मल्टी जिम्नेजियम) डेढ़ साल में बनकर तैयार होगा। सात करोड़ 23 लाख की लागत से बनने वाले मल्टी जिम्नेजियम की स्वीकृति वर्ष 2012 में केंद्र सरकार के खेल युवा मामलात मंत्री अजय माकन ने दी थी। लंबे इंतजार के बाद आखिर गृहमंत्री कटारिया ने इसका शिलान्यास किया। एमजी कॉलेज के पास बनने वाला मल्टी जिम्नेजियम 60 गुणा 40 मीटर और 11 मीटर ऊंचा होगा। यह अभी तक का शहर का सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम होगा। अभी तक गांधी ग्राउंड के पास लवकुश स्टेडियम और हाल ही में सीटीएई कॉलेज के पास बने इंडोर स्टेडियम इससे छोटे हैं। इसमें बेडमिंटन, टेबल टेनिस, पावर लिफ्टिंग, बॉडी बिल्डिंग, जीम के साथ ही वॉलीबाल, बास्केटबाल खेलकूद की व्यवस्थाएं भी रहेगी। सुविवि के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. चूंडावत ने बताया कि शहर के बीच में स्थापित होने से अधिकाधिक विद्यार्थियों और शहरवासियों को इसकी सुविधा मिल पाएगी। सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में अभी इंडोर गेम्स को लेकर सुविधाओं की कमी है, जो मल्टी जिम्नेजियम से पूरी होगी।

मल्टी जिम्नेजियम की घोषणा वर्ष 2012 में उदयपुर आगमन पर केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने की थी। फरवरी 2013 में यूनिवर्सिटी को बजट भी मिल गया। निर्माण का शिलान्यास लगातार टलता रहा। नवंबर-दिसंबर 2013 में विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा और फिर नगर निगम आचार संहिता के कारण शिलान्यास नहीं हो पाया।

गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि यूनिवर्सिटी के विकास में राजनीति कभी बाधा नहीं बनेगी। सुखाड़िया यूनिवर्सिटी को यूजीसी की कमेटी द्वारा ‘ए’ ग्रेड दिलाने में कुलपति सहित सभी का विशेष योगदान रहा। कुलपति प्रो. त्रिवेदी की नियुक्ति चाहे पिछली सरकार के समय हुई हो, यूनिवर्सिटी के हित में इसको लेकर राजनीतिक भेदभाव हम नहीं करेंगे। गृहमंत्री कटारिया सोमवार को साइंस कॉलेज में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों का सम्मेलन हर साल होना चाहिए, जिससे अकादमिक वातावरण में पूर्णता आए। समारोह का आयोजन सुविवि की ओर से 15 करोड़ की लागत के तीन भवनों के शिलान्यास को लेकर किया गया था। अध्यक्षता कुलपति प्रो. आई.वी. त्रिवेदी ने की। कॉमर्स कॉलेज के डीन प्रो. विजय श्रीमाली ने यहां बनने वाले ए