आरएसएमएम कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन
उदयपुर | आरएसएमएमके कर्मचारी-अधिकारियों ने कम्पनी के टुकड़े करने के निर्णय को लेकर सोमवार को कम्पनी की उत्पादन इकाइयों एवं कार्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री प्रबंध निदेशक को मांगों के समर्थन में पोस्टकार्ड लिखे। आरएसएमएम बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष एमके कटेवा ने बताया कि प्रतिदिन 1200 पोस्ट कार्ड लिखे जा रहे हैं। पोस्टकार्ड के जरिए कर्मचारी सरकार से कम्पनी के टुकड़े के निर्णय पर पुनर्विचार कर निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।