फार्मासिस्टों ने सौंपा ज्ञापन
उदयपुर | मुख्यमंत्रीनिशुल्क दवा योजना में लगे फार्मासिस्टों ने सेामवार को मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से नियुक्ति की मांग की। फार्मासिस्टों ने बताया कि योजना में 52 कर्मचारी लगाए थे लेकिन ट्रांसफर होने से 25 जा चुके हैं। ऐसे में 23 में से 10 काउंटर बंद हो गए हैं। शेष भी राउंड क्लॉक नहीं खुल पाते हैं। वहां रोज 300 मरीजों का भार रहता है। मौजूदा फार्मासिस्टों पर कार्यभार होने से महीने भर से छुट्टी भी नहीं मिली है।