- Hindi News
- घटिया सीसी रोड निर्माण पर सरपंच निलम्बित
घटिया सीसी रोड निर्माण पर सरपंच निलम्बित
उदयपुर | पंचायतसमिति बड़गांव की कड़िया ग्राम पंचायत के सरपंच रतनसिंह आशिया को सीसी रोड निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग होने पर सोमवार को निलम्बित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कड़िया मुख्य राेड से राजीव गांधी सेवा केन्द्र तक सीसी रोड के घटिया निर्माण की शिकायत की गई थी। इसके बाद जिला परिषद ने गुणवत्ता की जांच करवाई। जिसमें सरपंच ने पद का दुरुपयोग करते हुए सीसी रोड का निर्माण निम्न स्तर करवाने का पता चला था।