उदयपुर | प्रतिभासम्मान समारोह समिति कुमावत समाज की ओर से फतहपुरा स्थित ज्योति शिक्षण संस्थान में 25 दिसंबर को समाज की 109 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। समिति संयोजक जीएल कुमावत ने बताया कि समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों आदि को सम्मानित किया जाएगा।