- Hindi News
- वासुपूज्य स्वामी जैन मंदिर पर ध्वजारोहण कल
वासुपूज्य स्वामी जैन मंदिर पर ध्वजारोहण कल
उदयपुर | जैनश्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ की ओर से 10 दिसंबर को मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन में वासुपूज्य स्वामी का अभिषेक किया जाएगा। संघ के प्रवक्ता रविप्रकाश देरासरिया ने बताया कि वासुपूज्य स्वामी जैन मंदिर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के तहत सत्तर भेदी पूजा होगी। मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर पर ध्वजारोहण होगा।