शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा 11 को
चित्रकूटनगर दो सौ फीट रोड पर नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय उत्सव गत दिवस शुरू हुआ।
पहले दिन कलश यात्रा निकालने के बाद दूसरे दिन सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना की गई। आयोजन से जुड़े योगेश कुमावत ने बताया कि तीन दिन तक सुबह 7 से 12 और शाम 4 से 7 बजे तक हवन यज्ञ होने के बाद मुख्य दिन 11 दिसंबर को प्राण-प्रतिष्ठा होगी। उसी दिन भजन संध्या का आयोजन भी होगा। आयोजनों में भुवाणा के ग्रामीणों के साथ ही क्षेत्रवासियों की मौजूदगी रही। सापेटिया सरपंच सरस्वती देवी पुष्करना के साथ ही नगर निगम पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमार मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पूजा-अर्चना करते भक्त। फोटो: भास्कर