- Hindi News
- आइए, हम सब मिलकर टूरिस्ट सिटी को बनाएं स्मार्ट सिटी
आइए, हम सब मिलकर टूरिस्ट सिटी को बनाएं स्मार्ट सिटी
हमारेशहर की पहचान विश्व के सुंदरतम शहरों में है। विश्वभर के पर्यटक यहां आते हैं तो हमें भी स्मार्ट बनकर वार्ड से लेकर सिटी को भी स्मार्ट बनाना है ताकि हमारी छवि और बेहतर बने। इसके लिए शहर में नाइट बाजार के साथ ही पर्यटन स्थलों से जुड़े मार्गों पर बने रेस्टोरेंट को 24 घंटे खुला रखने के लाइसेंस मिलें, ऑटो में मीटर अनिवार्य हो। ट्रैफिक, पार्किंग व्यवस्था बेहतर और ठेले वालों को यूनिक आईडी नंबर जारी कर स्थान तय किया जाए। स्मार्ट सिटी और स्मार्ट वार्ड थीम पर दैनिक भास्कर की ओर से शनिवार को रूबरू कार्यक्रम के पांचवें चरण में ये विचार सामने आए। सूरजपोल स्थित चैंबर भवन में इस आयोजन में वार्ड 43, 44, 49 50 के प्रबुद्ध नागरिकों जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिए।
वार्डवासियों के प्रमुख सुझाव
>जनताएप्रूव करे, तब ठेकेदार को हो भुगतान : वार्डमें किसी भी निर्माण पर ठेकेदार को तभी भुगतान होना चाहिए, जब क्षेत्रवासी उसे अप्रूव करें। निगम को ठेका देने से पहले कमेटी बनानी चाहिए तथा उसमें वार्डवासियों को शामिल करें। मटेरियल की क्वालिटी जांच हो।
>सीवरेजलाइन का रेडियस बढ़ाया जाए : 20साल पहले डाली गई सीवरेज लाइन का रेडियस 6 इंच का है। इससे निकासी व्यवस्थित नहीं होती। इन लाइन को वापस निकालकर लाइन का रेडियस बढ़ाया जाना चाहिए। कचरा भी नहीं फंसेगा, निकासी भी व्यवस्थित होगी।
>अस्थाईलाइसेंस देकर बनाएं फूड जोन : प्रमुखबाजारों में बतौर पायलट प्रोजेक्ट अस्थाई लाइसेंस जारी कर फूड जोन बनाया जाए। समस्याओं का निराकरण कर इसे लागू किया जा सकता है।
>नियमितहो फोगिंग, बिजली बचेगी : भीतरीवार्डों में मच्छरों की समस्या है। पर्यटक फीड बैक रजिस्टर में भी इसकी शिकायत करते हैं। भीतरी वार्डों में भी इसकी व्यवस्था तय करें। पंखे कम चलने से बिजली बचेगी।
>बनेसोल्यूशन सेल : सेवानिवृत्तविशेषज्ञ अधिकारियों की सोल्यूशन सेल बने। जहां यह अधिकारी अपनी स्वेच्छा से आएं और विभागों की कार्यप्रणाली, नवनिर्माण, जीर्णोद्धार अन्य प्लानिंग में अपना अनुभव बांटे।
>सीसीटीवीके साथ सिक्योरिटी भी हो : अश्विनीबापू बाजार, सूरजपोल, उदियापोल में सीसीटीवी कैमरे के साथ हाई सिक्योरिटी हो। प्रमुख चौराहों पर सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था की जाए।
>डस्टबिननहीं, बड़ी थैलियां दो : वार्डोंमें हर जगह डस्टबिन लगाना संभव नहीं है, तो ह