पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी कॉलेजों में बनेगी प्लेसमेंट सेल

सरकारी कॉलेजों में बनेगी प्लेसमेंट सेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी कॉलेजों में बनेगी प्लेसमेंट सेल

उदयपुर.सरकारीकॉलेजों में प्लेसमेंट सेल जरिए सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में विभिन्न रिक्त पदों की जानकारी ही नहीं भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कॉलेज शिक्षा के संयुक्त निदेशक अनूप श्रीवास्तव ने सभी सरकारी कॉलेजों में प्राचार्य को निर्देश जारी किए हैं। प्लेसमेंट सेल पर होने वाली गतिविधियों की मासिक रिपोर्ट निदेशालय को उपलब्ध करानी होगी। सरकारी कॉलेज के कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में यूजी पीजी के छात्र-छात्राओं की प्रोफाइल तैयार की जाएगी। सेल का संचालन करने वाले प्राध्यापक सरकारी विभाग एवं निजी कंपनियों के एचआर विभाग के संपर्क में रहेंगे।

सर्जिकललेप्रोस्कोपिक वर्कशॉप आज

उदयपुर.पेसिफिकमेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में रविवार को लाइव सर्जिकल लेप्रोस्कोपिक कार्यशाला होगी। कार्यशाला निदेशक डॉ. के.सी.व्यास ने बताया कि कोविडियन हेल्थ केयर की ओर से कार्यशाला में 80 विशेषज्ञ भाग लेंगे।

आवेदन15 तक

उदयपुर.इंडियनएसोसिएशन ऑफ पीसीबी टीचर्स के तत्वाधान में 23 नवंबर को सेंट ग्रिगोरियस सीसे. स्कूल में इंटरनेशनल ओलम्पियाड के तहत नेशनल स्टैंडर्ड एग्जाम होगा। यह एक्जाम फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, एस्ट्रोनॉमी जूनियर साइंस विषयों में होगा। परीक्षा प्रभारी प्रवक्ता सत्य भूषण शर्मा ने बताया कि इन परीक्षाओं में 15 सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे।

न्यूज इनबॉक्स .