पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं भर पाए गड्‌ढा, गाड़ियां निकालने को बनाई सर्विस रोड

नहीं भर पाए गड्‌ढा, गाड़ियां निकालने को बनाई सर्विस रोड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलीचासे प्रतापनगर बाईपास पर गिरिजा व्यास पेट्रोल पम्प के सामने गड‌्ढा शनिवार को भी नहीं भरा जा सका। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ने विकल्प के रूप में गड‌्ढे के पास ही सर्विस रोड बनवाई है। सर्विस रोड बनने के बाद पुलिस ने दोपहर से धीरे-धीरे कर दोनों तरफ से वाहनों को निकालना शुरू किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सर्विस रोड से वाहन चालकों को राहत तो मिली, लेकिन गड्ढा ठीक नहीं होने से वाहनों को उस क्षेत्र से धीरे-धीरे कर गुजरना पड़ रहा है। इधर, हाईवे ऑथोरिटी के कंसल्टेंट डी.एस. चौधरी ने बताया कि गड्ढा काफी बड़ा है, इसलिए बारिश के बीच यह ठीक नहीं हो पाया। ट्रैफिक निकालने के लिए गड्‌ढे के बगल में टेम्परेरी सर्विस रोड दे दी है। दोनों तरफ से ट्रैफिक चल रहा है।