राणा पूंजा जयंती 5 अक्टूबर को
राणा पूंजा जयंती 5 अक्टूबर को
उदयपुर.आदिवासीसमाज के विभिन्न संगठनों समूहों द्वारा 5 अक्टूबर को राणा पूंजा जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिलाध्यक्ष देवीलाल दाणा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 4 अक्टूबर को पूंजा की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। अगले दिन मोहता पार्क से भव्य जुलूस मोती मगरी पहुंचेगा, जहां पर राणा पूंजा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे रेती स्टैंड पूंजा सर्कल पर सभा का आयोजन किया जाएगा।