- Hindi News
- सामूहिक क्षमावाणी में तपस्वियों का सम्मान
सामूहिक क्षमावाणी में तपस्वियों का सम्मान
सामूहिक क्षमावाणी में तपस्वियों का सम्मान
भास्करसंवाददाता . उदयपुर
सकलदिगंबर जैन चित्तौड़ा समाज की विभिन्न शाखाओं का सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम खेरादीवाड़ा स्थित चित्तौड़ा भवन में हुआ। आयोजन में उन तपस्वियों का सम्मान किया गया, जिन्होंने 16, 10, 5 4 उपवास की तपस्या की। आयोजन में पुराने शहर सहित आयड़, भुवाणा अन्य उपनगरीय क्षेत्रों के समाजजन शामिल हुए। संयोजक जिनेंद्र कुमार जैन ने बताया कि आयोजन में 1100 जैन अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र भी बनाए गए।
ओणममहोत्सव का कार्यक्रम निरस्त
भास्करसंवाददाता . उदयपुर
केरलासमाज की ओर से रविवार को भंडारी दर्शक मंडप में होने वाला ओणम महोत्सव कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। अध्यक्ष साबु जोसेफ ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से स्थगित कार्यक्रम की तिथि आगामी दिनों में घोषित की जाएगी।