जिस्मफरोशी के आरोपियों को जेल
उदयपुर. सुखेरथाना क्षेत्र की होटल में जिस्मफरोशी आरोपी भुवाणा निवासी होटल मालिक बाबूलाल डांगी, दलाल मोहम्मद हारून शफी पुत्र अब्दुल रहमान निवासी लुधियाना और उमेश पुत्र राजकुमार चावला निवासी नीमच को जेल भेजा है। इससे पहले गिरफ्तार तीनों युवतियों को शुक्रवार को ही जेल भेज दिया गया था। गौरतलब है कि गुरुवार रात को सुखेर पुलिस ने होटल पर दबिश देकर जिस्मफरोशी के आरोप में तीन युवतियों सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था।