- Hindi News
- अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी हाेगी पूरी
अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी हाेगी पूरी
उदयपुर. जिलेके सेटेलाइट, सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के रिक्त पदों पर भर्ती शीघ्र होगी। इसके लिए मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग कलेक्टर की अध्यक्षता में वॉक इन इंटरव्यू आयोजित करवाएगा। सीएमएचओ डॉ. अार.एन. बैरवा ने बताया कि हर माह के अंत में होने वाली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को इस माह जल्दी की जाएगी उसी बैठक में इंटरव्यू की तारीखें तय की जाएंगी। नियुक्तियां आरएमआरएस एनआरएचएम द्वारा हाेंगी। बताया गया कि रिक्त पदों पर प्राथमिकता के आधार पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की नियुक्तियां संविदा पर की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक माह पदों पर रिव्यू भी किया जाएगा।