- Hindi News
- बीएन कॉलेज के सामने गाड़ी की टक्कर से मौत
बीएन कॉलेज के सामने गाड़ी की टक्कर से मौत
उदयपुर. भूपालपुराथाना क्षेत्र के बीएन कॉलेज के सामने वाहन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। शिनाख्त नहीं होने से पुलिस ने शव मोरचरी में रखवाया है। एएसआई लाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार हुए इस हादसे के बाद इसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मौत होने पर शनिवार को डॉक्टर्स ने हॉस्पिटल चौकी पर इसकी सूचना दी। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। शरीर पर हल्का आसमानी रंग का पूरी आस्तीन का शर्ट, सिलेटी रंग का पेंट है।