पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से महिला की मौत

स्वाइन फ्लू से महिला की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमेंस्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत हो गई। सर्दी के सीजन में इस साल का यह पहला मामला है। डॉक्टरों के मुताबिक शहर में सेक्टर 14 निवासी 48 वर्षीय महिला को शुक्रवार को एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। महिला को पहले सर्दी जुकाम फिर बुखार और निमोनिया हो गया था।

पहले दिन से ही हालत गंभीर होने से वेंटीलेटर पर लेकर डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू का इलाज भी शुरू कर दिया था। सोमवार को आई रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव अाया। उल्लेखनीय है इस साल इससे पहले मई में अंतिम केस आया था। इधर, इस महिला के परिवार के सभी सदस्यों को टेमी फ्लू की दवा उपलब्ध करवा दी गई है