- Hindi News
- एमपीयूएटी : दीक्षांत समारोह में देंगे 1563 उपाधियां 55 स्वर्ण पदक
एमपीयूएटी : दीक्षांत समारोह में देंगे 1563 उपाधियां 55 स्वर्ण पदक
उदयपुर | 22दिसंबर को होने वाले महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों की 1563 उपाधियां और 55 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। अकादमिक परिषद की सोमवार को हुई 42वीं बैठक में इसका अनुमोदन किया गया। कुलपति प्रो.ओ.पी. गिल ने बताया कि राज्यपाल कल्याण सिंह मुख्य अतिथि होंगे। यूनिवर्सिटी द्वारा वर्ष 2012-13 में स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 589 वर्ष 2013-14 के साथ ही 587 विद्यार्थियों को स्नातक उपाधि प्रदान की जाएगी। बैठक में कुलपति प्रो. गिल, कुलसचिव एस.एन.लाठी आदि मौजूद थे।
कृषि संकाय } सत्र2012-13 में 101 और 2013-14 में 96
इंजीनियरिंग} 352324, गृह विज्ञान : 33 29
डेयरीखाद्य विज्ञान प्रौद्योगिकी } 5568
वानिकी-उद्यानिकी} 48-48मात्स्यकी} वर्ष2013-14 की 22
स्वर्णपदक : कृषिमें 2, डेयरी में 5, इंजीनियरिंग में 16, गृह विज्ञान में 2, मात्स्यकी में 1 उद्यानिकी में 3 को। स्नातकोत्तर स्तर पर एमएससी पीएचडी में कृषि में 4-4, इंजीनियरिंग में 2-2, गृह विज्ञान में 2-2, मात्स्यकी उद्यानिकी में 1-1 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इंजीनियरिंग संकाय में 5 विद्यार्थियों को जैन इरीगेशन स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।