पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फतहसागर पाल पर 10 दिवसीय फ्लावर शो 25 से

फतहसागर पाल पर 10 दिवसीय फ्लावर शो 25 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | पिछलेसाल की तरह इस बार भी नेशनल फ्लावर शो फतहसागर पाल पर 25 दिसंबर से आयोजित होगा। इस बार दस दिवसीय नेशनल फ्लावर शो 3 जनवरी तक चलेगा। इसमें सुंदर एवं आकर्षक फूलों के साथ वनस्पति विज्ञान की विशेषज्ञ पौधे गमलों को प्रदर्शनी में लगा सकेंगे। आयोजक नगर विकास प्रन्यास के अध्यक्ष एवं कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि शिल्पग्राम मेला तथा नव वर्ष मनाने उदयपुर आने वाले पर्यटकों को यहां को नेशनल फ्लावर शो आकर्षण का केंद्र बनेगा। टूरिस्ट सीजन को ध्यान में रखते हुए यह दस दिन का तय किया गया है। पिछले वर्ष दिसंबर में फ्लावर शो की शुरुआत हुई थी।