राशन की दुकानों पर बिकेंगी सब्जियां
उदयपुर | जिलेके शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की सरकारी उचित मूल्य की दुकानों पर हरी सब्जियां बेची जाएंगी। हरित धारा योजना के तहत बंपर स्टॉक के रूप में पैदा हो रही सब्जियों की बिक्री का मार्केट सेक्टर तैयार करने के आदेश कलेक्टर आशुतोष एटी पेडणेकर ने जिला रसद अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने राशन विक्रेताओं के लिए सब्जी बेचना अनिवार्य नहीं किया है। वे अतिरिक्त आय करना चाहें तो अपनी दुकानों पर सब्जी बेच सकते हैं। कलेक्टर ने बताया कि जिन सरकारी संस्थाओं में सब्जी की अधिक खपत होती है उन्हें हरित धारा योजना के उत्पादकों द्वारा उत्पन्न सब्जियां सप्लाई की जाएंगी। आर्मी, पुलिस लाइन मेस, सरकारी हॉस्टलों, एमबी अस्पताल, मिड डे मील, पीटीएस खेरवाड़ा को सब्जियां सप्लाई की जाएंगी। अतिरिक्त स्टॉक बाजार में बेचने के लिए सब्जी उत्पादकों को प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाएगा।
12500उत्पादकों को संगठित करेंगे
हरितधारा योजना के तहत जिले में सब्जी उत्पादकों की संख्या 12500 हो चुकी है। मक्का की फसलें उगा कर घाटा खाने वाले किसानों ने नियमित आय देने वाले सब्जी उत्पादन को अपनाया है। हाइब्रिड बीज सरकार ने मुहैया कराए हैं। अब इन्हें बिक्री का काउंटर उपलब्ध कराया जा रहा है।