पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चित्तौड़ा मामला : फरार आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

चित्तौड़ा मामला : फरार आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | प्रोपर्टीव्यवसायी दिलीप चित्तौड़ा हत्याकांड में फरार आरोपी छोटूलाल मीणा के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट में गैर जमानती वारंट जारी करने के संबंध में इस्तगासा पेश किया था। इधर, रिमांड पर चल रहे दिनकर मोगरा से पूछताछ कर पुलिस ने हत्या में उपयोग हुई कार जब्त की।

गौरतलब है कि 21 नवंबर को आरोपियों ने सौ फीट रोड पर प्रोपर्टी व्यवसायी दिलीप चित्तौड़ा पर फायरिंग कर और चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी थी। आरोपी पक्ष और चित्तौड़ा के बीच नेला स्थित बेशकीमती जमीन का विवाद चल रहा था।