पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. भूपालपुरा थाना क्षेत्र के सेवाश्रम पुलिया के नीचे सोमवार दोपहर महिला की उदयपुर-जयपुर होलीडे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि महिला ट्रैक पार कर रही थी। हालांकि पुलिस हादसा और सुसाइड दोनों पक्षों से मामले की तफ्तीश कर रही है।

थानाधिकारी चांदमल ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से लराठी (खेरवाड़ा) हाल टैगोर नगर (सेक्टर 4) निवासी लक्ष्मी देवी (44) प|ी कालूराम मीणा की मौत हुई है। पुलिस का अनुमान है कि महिला पटरी के बीच चल रही थी। ट्रेन के आने का उसे ध्यान नहीं रहा और चपेट में गई। लक्ष्मीदेवी का उदयपुर में न्यूरोलॉजी संबंधी इलाज चल रहा है। सेक्टर 4 में उनका बेटा गगनदीप और बेटी रहते हैं।

महिला उदयपुर में बेटे-बेटी के साथ ही रहती थी। रविवार को वह खेरवाड़ा गई थीं। लेकिन दवाई भूल जाने से सोमवार को वे वापस उदयपुर आईं। यहां पर शॉर्टकट के चलते बीएन कॉलेज के पीछे की ओर से गुजर रहे रेलवे ट्रैक को पार कर रही थीं। ट्रेन की चपेट में आने से सिर में चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पास से मिले मोबाइल नंबर पर कॉल कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बेटे-बेटी के शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।