- Hindi News
- 15 तक जमा कराने होंगे 8वीं वैकल्पिक परीक्षा आवेदन
15 तक जमा कराने होंगे 8वीं वैकल्पिक परीक्षा आवेदन
उदयपुर | जिलेके सभी विद्यालयों को आठवीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा-2015 के आवेदन 15 दिसम्बर तक संबंधित केन्द्रों पर जमा होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय, डीईओ प्रारंभिक शहरी क्षेत्र के अधीन विद्यालयों को अपने नोडल विद्यालय पर आवेदन जमा कराने होंगे। इसी तरह ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के अधीनस्थ विद्यालयों को बीईओ प्रारंभिक कार्यालय तथा संस्कृत विद्यालयों को संस्कृत विद्यालय सविना में आवेदन जमा कराने हैं। इसके बाद नोडल अधिकारी एवं बीईओ प्राप्त आवेदनों को समेकित कर डाईट में जमा कराएंगे।