पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरएमआरएस की एक साल से नहीं हुई बैठक

आरएमआरएस की एक साल से नहीं हुई बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिरणमगरी सैटेलाइट हॉस्पिटल में पिछले एक साल में राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी (आरएमआरएस) की बैठक नहीं हुई है। इसका पता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव टांक को सोमवार को किए गए निरीक्षण के दौरान चला। इस पर उन्होंने अगले सात दिन में बैठक कर अवगत कराने के निर्देश दिए।

हालांकि यह जानकार टांक ने अस्पताल प्रभारियों पर नाराजगी भी जाहिर की। वे सोमवार को सेक्टर 6 स्थित सैटेलाइट अस्पताल भूपालपुरा डिस्पेंसरी का औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे। उन्होंने प्रतिदिन आने वाले मरीज उनकी जांचों का रिकार्ड चैक किया। उन्होंने महिला वार्ड, लेबर रूम, निशुल्क जांच लैब आदि का भी निरीक्षण किया।

डॉ. टांक अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे। सैटेलाइट इंचार्ज ने बजट संबंधी परेशानियों का जिक्र किया तो पिछले एक साल से सैटेलाइट अस्पतालों की आरएमआरएस की बैठक नहीं हाेने का पता चला। इसके अलावा सैटेलाइट अस्पतालों में सफाई के दिसंबर में खत्म हो रहे ठेके के नए टेंडर करने के भी निर्देश दिए।