- Hindi News
- ‘जम्मू कश्मीर : विधिक संवैधानिक स्थिति’ संगोष्ठी आज लॉ कॉलेज में
‘जम्मू कश्मीर : विधिक संवैधानिक स्थिति’ संगोष्ठी आज लॉ कॉलेज में
उदयपुर | सुविविके विधि महाविद्यालय के सभागार में ‘जम्मू कश्मीर : विधिक संवैधानिक स्थिति’ विषयक संगोष्ठी मंगलवार को होगी। डीन प्रो. आनंद पालीवाल ने बताया कि पहले सत्र में सुबह 10 से 11.30 बजे ‘जम्मू कश्मीर : भौगोलिक सांस्कृतिक एकात्मता’ विषय पर चर्चा होगी, जिसमें मुख्य वक्ता जम्मू कश्मीर मामलों के विशेषज्ञ आशुतोष भटनागर होंगे। दोपहर 12 से 1.30 बजे तक दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता कश्मीर विश्वविद्यालय के प्रो. काशीनाथ पंडित होंगे। अंतिम सत्र में ‘जम्मू कश्मीर : विधिक संवैधानिक स्थिति’ पर मंथन 3 बजे से होगा। मुख्य वक्ता जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र नई दिल्ली के निदेशक अरुण कुमार होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रो. बी.पी. शर्मा होंगे। अध्यक्षता प्रो. आई.वी. त्रिवेदी करेंगे।