- Hindi News
- ओपन वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में खेलेगी राजकुमारी यादव
ओपन वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में खेलेगी राजकुमारी यादव
ओपन वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में खेलेगी राजकुमारी यादव
उदयपुर| शहरकी उभरती हुई पावर लिफ्टर राजकुमारी यादव का चयन ओपन वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। वह 16 दिसंबर से टाटा नगर में शुरू होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। राज्य संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि यादव 84 किलो भार वर्ग में अपना पहला इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलेगी।
स्टेटके लिए उदयपुर वुशू टीम घोषित
उदयपुर| स्टेटसब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वुशू प्रतियोगिता के लिए उदयपुर वुशू टीम की घोषणा सोमवार को की गई। जिला संघ के सचिव विष्णु जोशी ने बताया कि स्टेट के लिए जिला टीम का चयन गुरुकुल एकेडमी में चयन ट्रायल के आधार पर किया गया है। सीनियर वर्ग में ओमप्रकाश, प्रवीण गुर्जर, पूजा र|ू और विनिशा जोशी। जूनियर वर्ग- कार्तिक, शिव मीणा, जुम्मा खान। सब जूनियर वर्ग- देवांश, निखिल, शिवांग, निखिल यादव, शशिराज, पूर्वा, भूमिका, जानवी और साक्षी।
इंटरकॉलेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू
उदयपुर| कॉमर्सकॉलेज की मेजबानी में दो दिवसीय इंटर कॉलेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता एमबी ग्राउंड पर शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुविवि स्पोर्ट्स बोर्ड चेयरमैन प्रो. डी.एस चूंडावत, प्रभारी डॉ. डी.एस चौहान और प्रो. विजय श्रीमाली ने किया। आयोजन सचिव डॉ. हेमराज चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में सुविवि से संबंधित 34 कॉलेजों की टीमें भाग ले रही है।
टी-20क्रिकेट टूर्नामेंट आज
उदयपुर| श्रीसांई सागर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट (अंडर-22) का शुभारंभ मंगलवार को सुबह 9.30 बजे फील्ड क्लब ग्राउंड पर नगर निगम महापौर चंदरसिंह कोठारी करेंगे। यह जानकारी आयोजन कमेटी के सोनू घुस्सर ने दी।
चेसचैम्पियनशिप शुरू
उदयपुर| चेसइन लेकसिटी बुद्धिबल सेवा संस्थान की मेजबानी में संडे टू संडे ओपन शतरंज प्रतियोगिता एम.डी.एस. स्कूल में प्रारंभ हुई। आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता तीन ग्रुप ए, बी, सी में आयोजित हो रही है जिसमे 27 फिडे रेटेड खिलाडिय़ों सहित कुल 150 खिलाड़ी भाग ले रहे है।