फतहसागर पहली बार 14 फीट,चारों गेट खोले
लाइव देखने 10 हजार यूजर ऑनलाइन आए
कभी भी खोल सकते हैं देवास प्रथम बांध के गेट
रात साढ़े 11 बजे बाद बंद होंगे गेट, सुबह खुलेंगे
फतहसागरका जलस्तर शनिवार दोपहर 2.45 बजे 14 फीट होते ही चारों गेट दो-दो इंच खोल दिए गए। यह पहला मौका था जब झील का जलस्तर 13 के मुकाबले 14 फीट हो सका। ओवर फ्लो पॉइंट पर लगे आयरन गेट की ऊंचाई तीन फीट करने से भराव क्षमता बढ़ सकी। हालांकि इसकी वजह से नेहरू गार्डन में पानी घुस गया। मदार नहर से लगातार पानी आता देख दोपहर 2.45 बजे जल संसाधन विभाग की टीम ने झील के चारों गेेट दो-दो इंच खोले तो पानी दूधिया झरने की शक्ल में गिरने लगा। शाम तक गेट के ऊपर से भी पानी बहने लगा। यह नजारा देखने का इंतजार कर रहे सैकड़ों शहरवासी झील पर उमड़ पड़ा। इधर, स्वरूपसागर के गेट भी एक-एक फीट खुले रहने से गुमानिया नाला में बहाव बना रहा। दोहरी आवक से यूआईटी पुलिया डूबी रही। तीन तरफा पानी आने से आयड़ नदी वेग बह रही है। इसमें स्वरूपसागर और फतहसागर के साथ मदार छोटा बड़ा तालाब से आवक हो रही है। इससे उदयसागर के गेट चौथे दिन भी खुले रहे। दूसरी ओर, सीसारमा नदी में पानी का बहाव सुबह आठ बजे आठ फीट था, जो शाम तक छह फीट हो गया।
41 सालमें 4 बार उदयसागर के बाद छलका फतहसागर।
1973सेअब तक फतहसागर 21 बार छलका, 2014 सहित चार बार उदयसागर के बाद ओवरफ्लो।
41सालमें अगस्त में 10, सितंबर में नौवीं और अक्टूबर में एक बार छलका।
5सालसे एक साथ लबालब हो रही हैं फतहसागर और पीछोला झील।
प्रशासन ने ओवर फ्लो का लाइव टेलीकास्ट ऑनलाइन दिखाने के लिए www.udaipur.nic.in व्यवस्था की थी, लेकिन सर्वर ओवर लोड हो गया। इस पर एक बार में अधिकतम 500 यूजर्स ऑनलाइन सकते हैं। इनकी संख्या 10 हजार हो गई। नतीजतन कुछ ही लोग ओवरफ्लो के नजारे देख पाए। कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि ऑनलाइन में हम फतहसागर ओवरफ्लो के स्टिल फोटो के बजाय लाइव वीडियो कवरेज दिखा रहे हैं। इसके चलते सर्वर पर लोड ज्यादा हो गया।
कैचमेंट से लगातार आवक बनी रहने से 34 फीट भराव क्षमता वाला देवास प्रथम बांध भी लबालब हो गया। विभाग ने गेट खोलकर पानी पीछोला की ओर डायवर्ट करने की तैयारी कर ली है, ताकि वल्लभनगर बांध और उसके बाद बड़गांव बांध को भरा जा सके।
शहरमें सुबह तक पौने दो इंच बारिश : शहरमें शनिवार को पांचवें दिन बारिश का दौर धीमा पड़ा। दोपहर म