पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम का प्रतिभा सम्मान समारोह आज, रेजिडेंसी को बस भी मिलेगी

निगम का प्रतिभा सम्मान समारोह आज, रेजिडेंसी को बस भी मिलेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. नगरनिगम की ओर से शहर के सरकारी स्कूलों के 89 छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रविवार को होगा। ये वे बच्चे हैं, जिन्होंने वर्ष 2013-14 की बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गुलाबचंद कटारिया रेजिडेंसी स्कूल के लिए निगम की ओर से खरीदी गई बस स्कूल प्रशासन को सौंपेंगे। मेयर रजनी डांगी ने बताया कि समारोह मल्लातलाई स्थित गांधीनगर के अंबेडकर खेल मैदान पर दोपहर तीन बजेे होगा। कटारिया अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इससे पहले कटारिया सुबह 8.15 बजे सेक्टर 14 में विकसित पार्क, 9.45 बजे शिवाजी नगर सामुदायिक भवन में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 10.45 बजे सेवाश्रम पर भगत सिंह प्रतिमा का अनावरण करेंगे।