पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम चुनाव : 22सितंबर तक जुड़ेंगे वोटर लिस्ट में नाम

निगम चुनाव : 22सितंबर तक जुड़ेंगे वोटर लिस्ट में नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. निगमचुनाव के लिए 22 सितंबर तक वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाए जा सकेंगे। निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची शनिवार को जारी की। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एडीएम-सिटी मोहम्मद यासीन पठान ने बताया कि ऐसे मतदाता जिनकी आयु एक जनवरी 2014 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वाले वंचित मतदाता अपना नाम जुड़वा सकेंगे। वार्ड मतदान केंद्रों पर 14 21 सितंबर को सुबह 9 से 6 बजे तक प्रगणक मौजूद रहेंगे, जो यह काम करेंगे। वंचितों को 22 सितंबर को भी मौका मिलेगा। प्रगणक नहीं मिलने पर कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 308 में फार्म जमा करा सकेंगे।





व्यक्तिगत नाम जुड़वाने के लिए फार्म संख्या-3 तथा परिवार के सदस्यों का सामूहिक नाम जुड़वाने पर फार्म संख्या-4 भरना होगा।

येदस्तावेज साथ लाएं : मतदातासूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदक एड्रेस प्रूफ के लिए टेलीफोन, बिजली, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक, आधारकार्ड, राशन कार्ड आदि की कॉपी साथ लाएं। आयु प्रमाण के लिए स्कूल, सेकंडरी बोर्ड का सर्टिफिकेट, नगर निगम, नगर परिषद द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी तथा एक फोटो साथ लाएं।