- Hindi News
- वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिए विज्ञान समिति की प्रदेश में हो शाखाएं
वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिए विज्ञान समिति की प्रदेश में हो शाखाएं
वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिए विज्ञान समिति की प्रदेश में हो शाखाएं
उदयपुर|विज्ञानसमितिजैसी संस्थाएं प्रदेश के हर जिले में स्थापित करनी चाहिए। इससे ग्रामीण एवं पिछड़े वर्गों को वैज्ञानिक उपलब्धियों से अवगत कराया जा सके। सह विचार सामने विज्ञान समिति के 56वें स्थापना समारोह में सामने आए। मुख्य अतिथि बीएच बाफना और विशिष्ट अतिथि इसरो के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेन्द्रसिंह पोखरणा थे। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एलएल धाकड़ ने कहा कि समिति अपने 15 प्रकोष्ठों जिनमें विज्ञान प्रचार प्रसार, प्रबुद्ध चिंतन, व्याख्यानमाला, दर्शन विज्ञान आदि पर ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रही है। समारोह में 11 विद्यालयों के 53 छात्राओं को एक लाख एक हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की।
इनकाहुआ सम्मान : डॉ.पीसी जैन, अरिका अब्राहम, योगेश पालीवाल, श्रीकृष्ण जुगनू, फखरुद्दीन चक्कीवाला, मांगीलाल लुणावत, किरणमल सावनसुखा, गणेश डागलिया, डॉ. बीएल बसेर, शकुंतला धाकड़, केएस नाहर, डॉ. अनुराग तलेसरा, आरके चतुर, डॉ. एलएल धाकड़, डॉ. केएल तोतावत, एलएल चण्डालिया, पुष्पा कोठारी, प्रो. सुशीला अग्रवाल, रमेश भटनागर, मुनीष गोयल, डॉ. केएल मेनारिया, प्रो. जेएन कविराज, जेएस दवे, प्रकाशचंद्र तातेड़, डॉ. यशवन्त कोठारी, चंद्रा भण्डारी को सम्मानित किया। समिति की मानद सदस्यता लेने पर जीबीएच हॉस्पिटल के डॉ. कीर्ति जैन का अभिनंदन भी हुआ।