पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी में कार्य करने का आह्वान

हिंदी में कार्य करने का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| हिंदीदिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन से अधिक से अधिक राष्ट्र भाषा हिंदी में कामकाज करने का आव्हान किया गया। हिंदी दिवस समारोह के तहत स्कूलों, संस्थाओं और बैंकों में पत्र वाचन, काव्य गोष्ठी, श्रुति लेखन आदि इवेंट हुए। इनमें बच्चों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में बताया गया, ताकि वे दैनिक जीवन में इसके उपयोग को समझे। कार्यक्रमों की कड़ी में एसबीबीजे के अंचल कार्यालय में भारत सरकार के गृह मंत्री के पत्र का वाचन किया गया। वहीं उपमहाप्रबंधक परमजीत कौर ने कर्मचारियों से सरल हिंदी का प्रयोग करने का आग्रह किया। वहीं बीएन पीजी कॉलेज में हिंदी साहित्य परिषद का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष विनीता मेनारिया और सचिव कृष्णा भट्ट बनी। आरएनटी मेडिकल कॉलेज में वार्षिक पत्रिका संवाद का लोकार्पण किया गया।

इसी तरह विद्याभवन रूरल इंस्टीट्यूट में हिंदी सप्ताह का आयोजन किया गया, इसके तहत आशुभाषण, निबंध, सामान्य ज्ञान और वाद- विवाद की स्पर्धाओं हुई।

गुरूनानक गर्ल्स कॉलेज, भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय, इंडो अमेरिकन इंस्टीट्यूट, महावीर विद्या मंदिर, महावीर चेस मेन स्कूल, पायनियर पब्लिक स्कूल और श्री दिगंबर जैन बालिका उमा स्कूल में भी पत्र-वाचन, कविता पाठ, निबंध लेखन आदि स्पर्धा हुई।

हिंदी दिवस के तहत आरएनटी मेडिकल कॉलेज में संवाद का लोकार्पण।