न्यूज ब्रीफ
नारी निकेतन को दी सिलाई मशीन
भारतीयजीवन बीमा निगम के मंडल कार्यालय ने शनिवार को बीमा सप्ताह के तहत नारी निकेतन को सिलाई मशीन उपलब्ध कराई। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक बी.एस शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अगली कड़ी में सेक्टर 9 स्थित वृद्धाश्रम में वजन, रक्तचाप और मधुमेह जांचने की मशीन दी। वहीं शनिवार शाम को बीमा सप्ताह के अंतिम दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें निगमकर्मी एवं उनके बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। अंत में प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए।
खेलप्रतियोगिताएं आज से
अग्रवालवैष्णव समाज की और से अग्र-कुल प्रवर्तक महाराज अग्रसेन की 5138वीं जयंती के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन रविवार को किया जाएगा। सचिव चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया की समाज की छिपी प्रतिभाओं को उभारने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खेलकूद प्रतियोगिताएं रखी है। शुरूआत सुबह 7.30 बजे दूधतलाई स्थित माणिक्य लाल वर्मा उद्यान पर खजाना खोज प्रतियोगिता के साथ होगी।
विज्ञानमेले का आयोजन
विद्यानिकेतन स्कूल अशोकनगर में शनिवार को विज्ञान मेला, मातृ सम्मेलन और कला पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि डॉ. सीमा सोकरिया थी। इस अवसर पर विद्यार्थियों की माताओं के लिए विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
बाढ़पीडितों की सहायता करने की अपील
मेवाड़शिव सेना की शनिवार को हुई बैठक में संरक्षक जगदीश बजाज ने शहरवासियों से जम्मू कश्मीर बाढ़ पीडितों की सहायता करने की अपील की। साथ ही जिला कार्यालय में सहायता राशि भी जमा करा सकते है।
हैप्पीनेसकार्यक्रम 16 को
आर्टऑफ लिविंग का हैप्पीनेस कार्यक्रम (पार्ट-1) 16 सितंबर को सुखाडिय़ा सर्कल केंद्र पर शुरू होगा। कार्यक्रम का समय सुबह 6 से 9 और शाम 6 से 9 बजे तक रहेगा। 6 दिवसीय कार्यक्रम में प्राणायाम, ध्यान एवं तनाव प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आयुर्वेदचिकित्सा शिविर आज से
नगरनिगम एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आठ दिवसीय मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर की शुरूआत रविवार को सुबह 9.45 मीरा सामुदायिक भवन, शिवाजी नगर में होगी। उद्घाटन पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गुलाब चन्द कटारिया करेंगे। शिविर प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया शिविर में प्रातः 9 से 12 बजे तक डायबिटीज की निःशुल्क जांच कर परामर्श दिया