पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दाढ़ी से उठाया एक क्विंटल के बाट, दर्शक हुए दंग

दाढ़ी से उठाया एक क्विंटल के बाट, दर्शक हुए दंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. सीकर रेलवे स्टेशन के पार्सल बाबू कजोड़ मल बगड़िया ने शनिवार को उदयपुर के रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में दाढ़ी तथा दांतों से 105 किलो के बाट उठाकर दर्शकों को अचंभित कर दिया। इस साहसिक प्रदर्शन के लिए 56 वर्षीय कजोड़ मल का नाम 2009, 10 आैर 11 में लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज है। इन्हें कई राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान भी प्राप्त हैं। अभिनेत्री राखी सावंत के टीवी शो अजब देश की गजब कहानी में कजोड़ ने जमीन से 50 फीट उपर बांधे गए रस्से से दांतों के सहारे लटक कर प्रदर्शन किया था।
इंडियन रेलवे स्काउट्स एंड गाइड्स के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने सीकर से आए बगड़िया का करतब देख स्काउट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष जस्टिस कल्पेश जवेरी, सेक्रेटरी मेक मेकी, उपाध्यक्ष मदन मोहन राठी रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के प्रिंसीपल सत्यपाल मेढ़ ने सराहना की। अधिवेशन में भाग लेने रेल सेवा से रिटायर्ड 162 स्काउट्स उदयपुर आए। रेलवे के सात जोन तथा 25 मंडलों से आए बुजुर्ग स्काउट रेल कर्मियों के बच्चों को इस क्षेत्र में प्रशिक्षण देते हैं। आपदा के समय समाज सेवा करते हैं। स्काउट्स का अगला अंतर्राराष्ट्रीय अधिवेशन 2015 में होगा जिसकी घोषणा शनिवार को यहां आयोजित जनरल हाउस में की गई। रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में संचालित राजकीय माध्यमिक विद्यालय की छात्राआें ने शिक्षिका दीपा पुरी गोस्वामी के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

फोटो- रेलवे ट्रेनिंग स्कूल सभागार के कार्यक्रम में उपस्थित तथा कजोड़ मल बगड़िया अपने दांतों से 100 किलो वजन उठाते हुए।