- Hindi News
- जर्जर मकान की दीवार ढही, तीन वाहन क्षतिग्रस्त
जर्जर मकान की दीवार ढही, तीन वाहन क्षतिग्रस्त
उदयपुर| मोतीचौहट्टा क्षेत्र में स्थित दशोरा गली में शनिवार सुबह चार बजे तीन मंजिला जर्जर मकान की दीवारे ढह जाने से तीन बाइक मलबे में दब गई। हादसा दशोरा गली निवासी मोहन दशोरा के घर हुआ। बरसात में यह दीवारें कमजोर हो गई थी। दीवार ढहने की आवाज होेने से लोगों की नींद खुली। संयोग यह रहा कि मकान खाली था। इस कारण जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मकान मालिक का बेटा नूतन दशोरा मौके पर पहुंचा और मकान के बाकी जर्जर हिस्से को नीचे ढहाया गया।
चिंतायहां भी : बारिशके इस दौर में शहर मेें कई जगह जर्जर मकानों के कारण पड़ोसियों की नींद उड़ हुई है। जर्जर मकान से चिंतित जोगीवाड़ा क्षेत्र मेें लोगों ने शनिवार को मेयर रजनी डांगी आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ को शिकायत की है। क्षेत्र की महिलाओं ने बताया कि इस मकान का छज्जा जर्जर होने से प्लास्टर उखड़ कर गिर रहा है। इस कारण कभी भी हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है।
जर्जर मकान गिर गया। गाडियां मलबे में दब गईं।