पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेसी बोस हॉस्टल के कमरों में नाले का पानी, छात्रों ने रास्ता किया जाम

जेसी बोस हॉस्टल के कमरों में नाले का पानी, छात्रों ने रास्ता किया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. जेसी बोस हॉस्टल के कमरों में शनिवार को नाले का पानी भर गया। नाराज छात्रों ने प्रदर्शन कर टेकरी रोड जाम कर दिया। छात्रों ने हॉस्टल के पीछे बने नाले काे तत्काल साफ कराने की मांग की। रास्ता रोकने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और समझाइश कर रास्ता खुलवाने का प्रयास किया।

समझाइश में पुलिस के नाकाम रहने पर मेयर रजनी डांगी हॉस्टल पहुंचीं और छात्रों को शाम तक नाले साफ कराने का आश्वासन दिया। इस पर छात्रों ने रास्ता खोला। हॉस्टल के छात्र चन्द्र शेखर ने बताया कि हॉस्टल के पीछे बड़ा नाला है। दो महीने पहले यहां 4 जी नेटवर्क के लिए केबल डाली गई थी। तब श्रमिकों ने नाला चोक कर दिया था। शिकायत के बावजूद नाला साफ नहीं कराया गया और बारिश के कारण इसमें पानी बढ़ता गया। दोपहर में हॉस्टल परिसर सहित कमरों में पानी भर गया।

सुनवाई नहीं हुई, इसलिए रोकना पड़ा रास्ता : छात्रों ने बताया कि नाला साफ करने के लिए 7 दिन पहले पार्षद वंदना पोरवाल को बताया गया था और मौके पर बुलाकर नाले की स्थिति दिखाने के साथ सफाई करवाने की मांग की थी। नहीं होने पर चार दिन पहले नगर निगम में एप्लीकेशन लगाई थी। फिर भी काम नहीं हुआ। अब कमरों में नाले का पानी भरने के साथ लॉन बेकार हो गया। सुनवाई नहीं हो रही थी, इसलिए मजबूरी में आकर सभी छात्रों को रास्ता जाम करना पड़ा। नाला साफ नहीं हुआ तो कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

फोटो- रोड जाम करते छात्रों को समझातीं मेयर रजनी डांगी।