- Hindi News
- ससुराल पक्ष की शिकायत करने एंबुलेंस में आई घायल महिला
ससुराल पक्ष की शिकायत करने एंबुलेंस में आई घायल महिला
उदयपुर|प्रतापनगर थानाक्षेत्र के कानपुर में ससुराल पक्ष द्वारा छत से गिरा देने से घायल आशा प्रजापत एम्बुलेंस में कलेक्ट्री पहुंची। हालांकि अधिकारियों के कलेक्ट्री में नहीं होने से वह परिजनों के साथ लौट गई। महिला ने बताया कि पति और ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा और उसके बाद छत से गिरा दिया। इसके बाद 15 दिन से अस्पताल में भर्ती रही। थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस से यही मांग है कि वे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करे। गौरतलब है कि 26 अगस्त को प्रकरण को लेकर किशनलाल प्रजापत और सास, जेठ-जेठानी सहित अन्य के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था।
इसमें बहू के दोनों पांवों में फ्रेक्चर हो गया। पीहर वालों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले में महिला ने आशा प्रजापत ने कानपुर निवासी किशनलाल पुत्र चुन्नीलाल प्रजापत और सास, जेठ-जेठानी सहित अन्य के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था।
एम्बुलेंस में आई कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने प्रार्थी। भास्कर