पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटबॉल सुपर लीग में मेजबान जीता

फुटबॉल सुपर लीग में मेजबान जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय फुटबॉल और लॉन टेनिस टूर्नामेंट में शनिवार को मेजबान उदयपुर का प्रदर्शन अच्छा रहा और जीत हासिल की। अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट में खेले गए सुपर लीग मुकाबले में उदयपुर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सवाई माधोपुर की टीम को 5-0 से हराया। दूसरी ओर लॉन टेनिस के टीम इवेंट में उदयपुर ने भरतपुर को 2-0 से और व्यक्तिगत स्पर्धा में उदयपुर में शिवांजलि गुर्जर ने जोधपुर की नव्या को 6-0 से हराया।

येटीमें पहुंची सुपर लीग दौर में: फुटबॉलके लीग मुकाबलों के बाद सुपर लीग दौर में आठ टीमों ने अपनी जगह बना ली है। इनमें पूल (ए) में नागौर, अलवर, उदयपुर तथा सवाई माधोपुर की टीम पूल(बी) में सीकर ,श्री गंगानगर, जयपुर (प्रथम) अजमेर की टीम सुपर लीग में पहुंची।

लॉनटेनिस में ये जीते: बेदलाटेनिस एकेडमी में खेली जा रही लॉन टेनिस में शनिवार को हुए टीम इवेंट (बॉयज) में टोंक, जयपुर, बीकानेर, अजमेर, सीकर और नागौर ने जीत दर्ज की। वहीं सिंगल्स (गर्ल्स) में शिक्षा (अजमेर), प्राची (जयपुर), कृति (टोंक) ने जीत हासिल की।

स्टेटवालीबॉल में अंतिम आठ में पहुंचा उदयपुर: स्टेटस्कूली वालीबॉल में उदयपुर ने अंडर-17 19 अायु वर्ग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अंतिम आठ में जगह बना ली है। यह प्रतियोगिता भीलवाड़ा में खेली जा रही है। इसी तरह एमडीएस स्कूल के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उदयपुर टीम में चयनित किया है। निदेशक डॉ. शैलेंद्र सोमानी ने सभी को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

सरकारबदली, लेकिन हालात नहीं सुधरे

प्रदेशमें नई सरकार आने के बावजूद शिक्षा विभाग में खेलों के हालात अभी नहीं सुधरे है। विभाग द्वारा अभी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अंडर-17 19 वर्ष के लिए 70 रुपए और अंडर-14 को 50 रुपए रोज दिया जा रहा है। ऐसे में खिलाड़ियों को अपने खर्चे पर काम चलाना पड़ रहा है। साथ ही आयोजन स्थल पर भी पैदल या अपने खर्चे पर पहुंचना पड़ रहा है। जबकि निजी सीबीएसई स्कूलों में यह राशि 200 से 500 रुपए तक है। शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भेरूसिंह राठौड़ ने बताया कि संघ द्वारा भी पूर्व में कई बार सरकार से टीए डीए की राशि बढ़ाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।