पेज एक का शेष... .
>पेज एक का शेष... .
कोटड़ा बीडीओ...
तहसीलदार,एसएचओ उदयपुर से भेजे गए अधिशासी अधिकारी अनिल आचार्य ने समझाइश की कोशिश की, लेकिन सभी जिद पर अड़े हैं। 16 अगस्त को ही कोटड़ा में ज्वाइन करने वाले बीडीओ के पिछले कार्यकाल भी ऐसे ही विवादों में रहे हैं।
खजुरिया सरपंच सुरेशकुमार दामा, ग्राम सेवक संघ कोटड़ा के अध्यक्ष बाबूलाल महेरिया, मांडवा लैम्पस अध्यक्ष मुरारीलाल बुंबरिया आदि के नेतृत्व में सरपंच, सचिव सुबह पंचायत समिति कार्यालय आए। बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी की। बीडीओ ने सचिवों को कार्यालय बुलाया तो सभी ने इनकार कर दिया। इसके बाद सचिव सरपंच उपखंड कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां बीडीओ और सचिवों के बीच करीब एक घंटे वार्ता के दौरान कई बार तकरार की स्थिति बनी। थानाधिकारी दलपतसिंह मौके पर आए। इसके बाद सरपंच-सचिव धरने पर बैठ गए। प्रधान गवरीदेवी गरासिया भी सरपंच सचिवों के समर्थन में मौजूद रहीं। पूर्व विधायक बाबूलाल खराड़ी भी मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों से बातचीत की।