पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साढ़े तीन सौ से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने बनाए 122 मॉडल

साढ़े तीन सौ से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने बनाए 122 मॉडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. विज्ञान,गणित, पर्यावरण एवं जनसंख्या शिक्षा विषयक 47वां जिलास्तरीय विज्ञान मेला बुधवार को यहां विद्याभवन उच्च माध्यमिक रामगिरि बडग़ांव में शुरू हुआ। इसमें 42 स्कूलों के 358 बाल वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित 122 मॉडल का प्रदर्शन किया गया है। मेले का समापन 19 सितंबर को होगा।

उद्‌घाटन मौके पर मुख्य अतिथि एस्ट्रोनॉमी विशेषज्ञ प्रो. एस.एन.ए. जाफरी ने कहा कि विज्ञान में कुछ भी शाश्वत सत्य नहीं है। इसके सिद्धांत नियमों में प्रयोगों के विकास के साथ परिवर्तन हो सकता है। एसआईईआरटी के पूर्व निदेशक डॉ.के.सी. मालू ने कहा कि समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण सोच जरूरी है। अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम कृष्णा चौहान ने की।
विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हेमलता मेनारिया ने थॉमस अल्वा एडसन का उदाहरण देते हुए कहा कि असफलता से घबराना नहीं चाहिए। लगातार प्रयास से सफलता पाई जा सकती है। मेला संयोजक प्रेरणा नौसलिया ने बताया कि मेले में 42 उमावि, 63 माध्यमिक विद्यालय के 358 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मेले में सीनियर्स वर्ग के 106 तथा जूनियर्स वर्ग के 16 मॉडल्स प्रदेशित किए गए। संचालन मंजू श्रीमाली ने किया।

(विद्याभवन स्कूल रामगिरी में आयोजित विज्ञान मेले में छात्र से माॅडल्स के बारे में जानकारी लेते प्रो. जाफरी। )