- Hindi News
- अफ्रीका में ड्रेगन और बाघ के बीच व्यापारिक प्रतिस्पर्धा : प्रो.फिलिप
अफ्रीका में ड्रेगन और बाघ के बीच व्यापारिक प्रतिस्पर्धा : प्रो.फिलिप
उदयपुर| वुर्सबर्गविश्वविद्यालय जर्मनी के राजनीतिक और सामाजिक अध्ययन संस्थान के प्रो. फिलिप गिग ने कहा कि अफ्रीका में भारत चीन के मध्य संसाधनों के दाेहन और आर्थिक निवेश बढ़ाने को लेकर एक नई दौड़ शुरू हो गई है।
प्रो. गिग बुधवार को आटर्स कॉलेज के स्मार्ट रूम में रिसर्च फोरम, राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में आयोजित भारत-अफ्रीका और चीन-अफ्रीका संबंध विषयक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के अफ्रीका के साथ ऐतिहासिक संबंध रहे है। वर्तमान में दोनों देशों का उद्देश्य अफ्रीका में नए बाजार को बढ़ाना है। कार्यक्रम में प्राध्यापक, शोधार्थी मौजूद थे। विभागाध्यक्ष डॉ. संजय लोढ़ा ने बताया कि रिसर्च फोरम के तहत भारत में नियुक्त व्यवस्था में सुधार विषय पर 24 सितंबर को परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।
शिलान्याससमारोह 21 काे
उदयपुर| सेवाभारतीय चिकित्सालय के द्वितीय चरण का शिलान्यास समारोह 21 सितम्बर को सुबह 10:30 बजे हरीदासजी की मगरी स्थित सेवा भारतीय चिकित्सालय में होगा। जानकारी प्रबंध निदेशक यशवंत पालीवाल ने दी।