- Hindi News
- \"सामाजिकता खत्म कर रहा है मोबाइल का अति प्रयोग\'
\"सामाजिकता खत्म कर रहा है मोबाइल का अति प्रयोग\'
उदयपुर| किशोरोंएवं युवा वर्ग में मोबाइल एवं सोशल साइट्स के उपयोग की लत बढ़ी है। बुजुर्ग भी इससे अछूता नहीं है। इनके अति प्रयोग से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक तकलीफें बढ़ रही है। यह विज्ञान एवं तकनीकी के सर्व विकास के मूल उद्देश्यों के विपरीत है। यह विचार विद्याभवन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में “अभियंता दिवस” एवं विश्वकर्मा जयंती पर बुधवार को आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि पूर्व अधीक्षण अभियंता जी.पी. सोनी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इंटरनेट से सूचनाओं के लिए उपयोगकर्ता अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए गहराई पूर्वक अध्ययन करे। कार्यक्रम का आयोजन इंडियन सोसायटी फोर टेक्निकल एजुकेशन, इंस्टीट्यूट आॅफ इंजीनियर्स,स्टूडेंट चैप्टर तथा पूर्व विद्यार्थी संघ की ओर से हुआ। अक्षत शर्मा ने कहा कि सोशल साइट्स व्यक्ति को सोशल नहीं बनाती है, यह एक बड़ी विडंबना है।