पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वरोजगार से जोड़ने वाली मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बंद

स्वरोजगार से जोड़ने वाली मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | बेरोजगारयुवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए संचालित मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना इस सत्र बंद कर दी गई। जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से संचालित इस योजना के तहत नई इंडस्ट्री, बिजनेस शुरू करने पर 10 लाख रुपए का लोन आठ प्रतिशत ब्याज सब्सिडी पर दिया जाता था। डीआईसी महाप्रबंधक विपुल जानी ने बताया कि सरकार की उक्त योजना बंद के आदेश मिले है। योजना में बीते वर्ष जिले में 277 जरूरतमंदों को लोन दिया गया। डीआईसी में इस वर्ष भी जरूरतमंद उक्त योजना की जानकारी लेने पहुंचें लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।