- Hindi News
- न्यू जलपाईगुड़ी में वेटिंग 420, अनन्या में 200 पार
न्यू जलपाईगुड़ी में वेटिंग 420, अनन्या में 200 पार
दिवालीमनाने उदयपुर आने तथा वापस लौटने वाले रेल यात्रियों की लंबी प्रतीक्षासूची रेलवे के कंप्यूटर नेटवर्क पर दिखाई देने लगी है। लंबी दूरी की न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन में वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा 420 पर पहुंच गया है। वेटिंग में 500 यात्रियों की सूची बनते ही टिकट मिलना बंद हो जाएगा।
राणा प्रतापनगर के आरक्षण क्लर्क सुरेंद्र सोनी के मुताबिक उदयपुर से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में दिवाली के दो दिन बाद 25 अक्टूबर को नाॅन एसी स्लीपर के लिए 420 यात्रियों के नाम प्रतीक्षा सूची में दर्ज हो चुके हैं। दिवाली पूर्व 18 को प्रस्थान करने वाली इस ट्रेन में 300 यात्री वेटिंग में नाम चढ़वा चुके हैं। 27 सितंबर को चलने वाली ट्रेन की स्लीपर क्लास में 200 यात्री वेटिंग में हैं। एसी थर्ड तथा एसी स्लीपर क्लास में भी बर्थ उपलब्ध नहीं है। अपर क्लास के यात्रियों को भी वेटिंग में नाम लिखाने पड़ रहे हैं।
कोलकाता के सियालदाह तक चलने वाली अनन्या एक्सप्रेस में भी 29 सितंबर, 20 अक्टूबर और 27 अक्टूबर को स्लीपर क्लास की वेटिंग 200 पार कर चुकी है। अनन्या की थर्ड आैर सेकंड एसी क्लास में दिवाली के बाद तक कन्फर्म टिकट उपलब्ध नहीं है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार दिवाली नजदीक आने के साथ दिल्ली तक चलने वाली मेवाड़ तथा चेतक एक्सप्रेस ग्वालियर एक्सप्रेस में वेटिंग का ग्राफ बढ़ रहा है। बांद्रा एक्सप्रेस में दिवाली के बाद के दिनों में यात्री भार अधिक दिखाई दे रहा है।
500 पर वेटिंग बंद
उदयपुरसे चलने वाली सभी ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा 500 पर पहुंचने पर कंप्यूटर टिकट जारी करना बंद कर देते हैं। रेलवे सोफ्टवेयर में 500 यात्रियों से अधिक नाम वेटिंग लिस्ट में दर्ज करने की व्यवस्था नहीं है। 25 अक्टूबर को चलने वाली न्यू जलपाईगुड़ी की प्रतीक्षा सूची में 80 नाम और दर्ज होने के बाद टिकट जारी होना स्वत: बंद हो जाएगा।
तत्कालटिकट है विकल्प
दिवालीसे कई दिनों पूर्व फुल हो चुकी ट्रेनों में कन्फर्म टिकट प्राप्त करने के लिए तत्काल आरक्षण ही एकमात्र रास्ता है। तत्काल आरक्षण के लिए भी रेलवे के कंप्यूटर आरक्षण केंद्रों पर लंबी कतार लगती है। ट्रेन रवानगी के दिन सुबह 8 बजे से पूर्व रेल आरक्षण केंद्र पहुंच कर टिकट खरीदना पड़ता है।