पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धाबाई गुट ने घोषित की स्टेट के लिए उदयपुर टीम, 6 खिलाड़ी दोनों टीमों शामिल

धाबाई गुट ने घोषित की स्टेट के लिए उदयपुर टीम, 6 खिलाड़ी दोनों टीमों शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. स्टेटसीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए धाभाई गुट की ओर से शुक्रवार को उदयपुर महिला पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। लेकिन ट्रायल में खास बात ये रही कि दोनों गुटों द्वारा घोषित टीमों में 6 खिलाड़ी ऐसे है, जिनका चयन दोनों टीमों में हो गया है। इन खिलाड़ियों में पुरुष वर्ग में कर्ण खोखावत, नरेश गायरी, चाहत जैन और महिला वर्ग में कीर्ति परिहार, दर्शना परिहार, मनीषा कुमावत शामिल है।

संघ के सचिव गणेश राजौरा ने बताया कि जिला टीम की चयन ट्रायल शुक्रवार शाम को बीएन कुश्ती हॉल में हुई। इसमें स्टेट के लिए विजेता पहलवानों का चयन किया गया। पुरुष वर्ग में करण खोखावत, कुशाल खेरोदा, नरेश गायरी, निशांत चौधरी, चाहत जैन, लोकेश डांगी और चिराग पंचोली प्रथम रहे। महिला वर्ग में कीर्ति परिहार, मानसी बाबेल, गुंजन तंवर, दर्शना परिहार, चांदनी गौड़, मनीषा कुमावत, शिफा़ खान, छवि सिंह राव प्रथम रही।