पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साधकों ने की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, शाम को खनके डांडिया

साधकों ने की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, शाम को खनके डांडिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर|शारदीय नवरात्रिके दूसरे दिन शुक्रवार को साधकों ने माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की साधना की। शहर के शक्ति स्थलों पर दिन भर दर्शनार्थियों का रेला लगा रहा। शाम को पांडालों में गरबा की रंगत जमी। शहर के अंबा माता, नीमच माता, बेदला स्थित सुखदेवी माता, हाथीपोल स्थित कालिका मंदिर, रेती स्टैंड पर आवरी माता, देहली गेट के पास संतोषी माता सहित सभी देवी मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। यह क्रम देर शाम तक बना रहा। इधर, घरों में नवाह्न आराधना करने वाले व्रत धारी साधकों ने दुर्गा सप्तशती, चालीसा आदि पाठ किए। इन मंदिरों में संध्या आरती के दौरान विशेष भीड़ रही। उधर जगदीश चौक, घंटाघर, मोचीवाड़ा, हाथीपोल तांगा स्टैंड, रावजी का हाटा, सेंट्रल एरिया, हिरणमगरी सहित गली-मोहल्लों में गरबा की धूम मची। गुजराती गरबा गीतों के साथ बॉलीवुड के रीमिक्स गीतों पर किशोरों, युवक-युवतियों और महिलाओं ने डांडिया खनकाए।

ईडाणामाता में भगवती जागरण कल

सराड़ी| ईडाणामाता में भगवती जागरण रविवार को होगा। रात 8 बजे धार्मिक झांकियां प्रदर्शित करने वाले दिल्ली के रिया ग्रुप महालक्ष्मी म्यूजिकल ग्रुप कांकरोली द्वारा भजनों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएगी।

एमजी कॉलेज में गरबा

जगदीश चौक में गरबा

औदिच्य समाज : गरबा महोत्सव में हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

लक्ष्मीनारायणयुवा परिषद की ओर से औदिच्य समाज के नौ दिवसीय सामूहिक गरबे का आयोजन किया जा रहा है। इसमें समाजजन उत्साह से भाग ले रहे हैंं। गरबा महोत्सव में रोजाना कई अलग-अलग आयोजन होंगे। गरबे के तहत फैंसी ड्रेस स्पर्धा आयोजित की गई, इसमें कोमल पतावत पहले स्थान पर रही।

एमजी कॉलेज : छात्रासंघ की ओर से हुई गरबा प्रतियोगिता

एमजीकॉलेज छात्रासंघ की ओर से गरबा प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम संचालक डॉ. शिव शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 7 टीमों ने भाग लिया। आयोजन में मेयर रजनी डांगी, प्राचार्य डॉ. सविता जोशी, उप प्राचार्य डॉ. रामेश्वर आमेटा आदि बतौर अतिथि शामिल हुए।

िवदेशी पर्यटक भी थिरके