पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अितक्रमण मुक्त हो शहर

अितक्रमण मुक्त हो शहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवरोध हटने के बाद माली कॉलोनी में भराव हटा, रोड के लिए हुआ सीमांकन

जारी रहे अभियान

उदयपुर | रोडनेटवर्क को लेकर माली कॉलोनी में यूआईटी की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहीं। सचिव रामनिवास मेहता की मौजूदगी में यूआईटी टीम ने दूसरे दिन सड़क सीमा में ध्वस्त किए निर्माण का भराव हटाया गया। इसके साथ ही रोड़ के दोनों किनारे सीमांकन का किया गया। सड़क बनने के साथ साथ बिजली की व्यवस्था भी हो। इसको देखते हुए बिजली के खंभे खड़े करने का काम भी रविवार को शुरू कर दिया गया। रोड नेटवर्क से जुड़ा काम सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चला। इस दौरान आेएसडी कीर्ति राठौड़, एक्सईएन संजीव शर्मा, अनित माथुर, मुकेश जानी महेश आढ़ा भी मौजूद थे।

सचिव ने बताया कि सड़क सीमा से भराव हटने के बाद सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा।