- Hindi News
- हाईवे पर ट्रोला डंपर भिड़ंत में एक घायल, एक घंटे लगा जाम
हाईवे पर ट्रोला-डंपर भिड़ंत में एक घायल, एक घंटे लगा जाम
उदयपुर-अहमदाबादहाइवे पर गोवर्धन विलास थाना के खरपिणा घाटी में रविवार को उदयपुर की ओर जा रहे ट्रोले के अचानक ब्रेक मारने से पीछे चल रहे डंपर से भिड़ंत हो गई। हादसे में डंपर चालक घायल हो गया। ग्रामीणों ने डंपर चालक को निकालकर उदयपुर पहुंचाया। इधर, हाइवे पर करीब एक घंटे तक जाम लग गया। बाद में हाइवे पेट्रोलियम की टीम ने क्रेन मंगवाकर डंपर को साइड में करवाया यातायात सुचारू करवाया। जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे एक ट्राेला उदयपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान खरपीणा घाटी में चल रही परिवहन विभाग की चैकिंग को देखकर चालक ने ट्रोले को ब्रेक मार दिया। ब्रेक मारने के कारण पीछे चल रहे डंपर से भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक कुंडाल निवासी तुलसी राम (20) घायल हो गया।
टीडी . दुर्घटनाग्रस्तट्रोले को हटाती क्रेन और वाहनों की लगी कतार।