पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैथ्स टीचर का प्रमोशन साइंस में पात्रता सूची में हेड मास्टर भी

मैथ्स टीचर का प्रमोशन साइंस में पात्रता सूची में हेड मास्टर भी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थर्डसे सेकंड ग्रेड में प्रमोशन के लिए जारी की गई अस्थाई पात्रता सूची में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। इस सूची में कहीं एक ही शिक्षका का नाम दो बार अलग-अलग वरीयता में तो कहीं मैथ्स के शिक्षक का नाम साइंस विषय में जोड़ दिया गया है। वहीं प्रमोशन योग्य शिक्षकों का पात्रता सूची से नाम ही गायब है तो कहीं हैडमास्टर बन चुके शिक्षकों का नाम फिर से सूची में डाल दिया गया है। इन मामलों में डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौडगढ, राजसमंद और उदयपुर के शिक्षकों ने करीब 500 आपत्तियां दर्ज कराई है। कई ब्लॉक में तो ये सूची चस्पा ही नहीं की गई हैं।

सूची में कमिया रही हैं आपत्तियों के निस्तारण के लिए संबंधित जिले के डीईओ से भी जवाब मांगा है कि वे इसमें संशोधन करें। -नरेश डांगी,सहायकनिदेशक, माध्यमिक शिक्षा

{ कोटड़ा ब्लॉक में पात्रता सूचियां चस्पा ही नहीं की। ऐसे में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुलाव के शिक्षक राधेश्याम मीणा का सूची में नाम ही नहीं था।

{ विक्रम सिंह शक्तावत राप्रावि खीमाखेड़ा खमनोर में कार्यरत हैं। इनका गणित की पात्रता सूची में पहले और 8वें स्थान पर है और वरीयता क्रमांक भी अलग-अलग है। जबकि 8वें स्थान पर अन्य योग्य शिक्षक का नाम होना चाहिए था।

{ रामकुमार शर्मा गणित विषय के शिक्षक हैं लेकिन उनका पात्रता सूची में विज्ञान विषय में नाम डाल दिया।

{ उर्दू विषय के अध्यापक इश्तियाक अहमद का वर्ष 1999 में अजमेर ट्रांसफर हो गया था। उन्हें तीन साल पहले प्रमोशन भी मिल गया। लेकिन इनका नाम भी पात्रता सूची में डाल दिया।

{ उप्रावि गोरेला के हैडमास्टर चंद्रप्रकाश शर्मा का नाम भी गणित की पात्रता सूची में है।

ये आपत्तियां आई सामने