अखिल भारतीय सिंधी समाज की बैठक
उदयपुर | अखिलभारतीय सिंधी समाज की बैठक रविवार को कमलावाड़ी सिंधी धर्मशाला में हुई। प्रवक्ता अनिल मूलचंदानी ने बताया कि बैठक में जिला अध्यक्ष सुनिल कालरा ने नई कार्यकारिणी गठित की। मुख्य अतिथि डॉ. वापारी मल वाधवानी एवं विशिष्ट अतिथि हरिशचंद्र नैनाणी थे। अध्यक्षता संभाग अध्यक्ष राजेश खत्री ने की। इस अवसर पर दिलीप छतवानी, पवन आहुजा, विवेक कालरा, रितेश तलदार, रवि कुकरेजा, चंदन नागपाल आदि उपस्थित थे।