पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभिभावक सम्मेलन में 125 रजिस्ट्रेशन

अभिभावक सम्मेलन में 125 रजिस्ट्रेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेनसहायता कोष ट्रस्ट द्वारा अग्रवाल समाज का 11वां अभिभावक सम्मेलन रविवार को सेक्टर 11 स्थित अग्रवाल धर्मशाला में हुआ। इसमें प्रदेश सहित मध्यप्रदेश गुजरात के 125 अभिभावकों की भागीदारी रही। मुख्य संयोजक कैलाश गोयल ने बताया कि विवाह योग्य युवक-युवतियों के अभिभावकों ने रिश्तों संबंधी बातचीत की। अभी तक हुए अभिभावक सम्मेलनों में 360 पंजीयन हुए, जिसमें से 13 रिश्ते तय होकर शादियां हो चुकी हैं। आयोजन में डॉ. आर.के. गर्ग, रमेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, आर.पी. गुप्ता, कैलाश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

अग्रवाल समाज के सम्मेलन में पंजीयन करवाते अभिभावक। भास्कर