पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमधाम से निकली गौरजा माता की सवारी, खूब बजे थाली मांदल

धूमधाम से निकली गौरजा माता की सवारी, खूब बजे थाली-मांदल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| आदिवासीअंचल की परंपरानुसार चल रहे गवरी नृत्य का समापन होने जा रहा है। बुधवार को शहर के नाइयों की तलाई क्षेत्र में गवरी नृत्य के बाद कुम्हारवाड़ा से गौरजा माता की सवारी निकाली गई। थाली-मादळ की गूंज के साथ कुम्हारवाड़ा से निकली सवारी देवाली (गोवर्धन विलास) पहुंची। सुबह 9 बजे से दोपहर तक गवरी रमने के बाद दोपहर 2.15 बजे कुम्हारवाड़ा से गणपति को बधाया गया। यहां से धूमधाम से निकली गौरजा माता की सवारी देवाली में पहुंची। बताया गया कि गुरुवार सुबह 8 बजे देवाली गांव में गवरी नृत्य होगा। इसके बाद शोभायात्रा निकलेगी, जो गोवर्धन सागर जाएगी। यहां विसर्जन होगा। इस मौके पर बहन-बेटियों द्वारा कलाकारों को माला पहनाकर गवरी उत्सव संपन्न होने की बधाई देते हुए पैरावणी की रस्म निभाई जाएगी।

कश्मीरबाढ़ पीडितों के लिए भाजपा ने किया धन संग्रह

उदयपुर| कश्मीरबाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में धन संग्रह किया। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट के नेतृत्व में जगदीश चौक से धन संग्रह की शुरूआत की। यहां से घंटाघर, मोती चौहट्टा, माल दास स्ट्रीट, बड़ा बाजार, मंडी की नाल, धानमंडी, लखारा चौक, अस्थल मंदिर चौराहा होते हुए सूरजपोल स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा स्थल पहुंचे। इस दौरान मेयर रजनी डांगी, कुंतीलाल जैन, प्रमोद सामर, पारस सिंघवी, मनोहर दया, देवीलाल सालवी चंचल अग्रवाल मौजूद थे। इधर सरदार पटेल मंडल की ओर से उदियापोल, अग्रसेन नगर, सिटी स्टेशन रोड सेक्टर 14 में धन संग्रह किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद चंद्रकला बोल्या, महेश त्रिवेदी, दीपक बोल्या, पदम शास्त्री,भंवर पालीवाल मोहन गुर्जर मौजूद थे।

कैंसरचिकित्सा शिविर कल से

उदयपुर| गीतांजलिमेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से दो दिवसीय कैंसर चिकित्सा शिविर शुक्रवार को शुरू होगा। शिविर का समय सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसमें कैंसर विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को परामर्श के साथ मेमोग्राफी, एक्स-रे, पेप स्मीयर, सीबीसी आदि जांचें निशुल्क उपलब्ध होगी। हॉस्पिटल की निशुल्क बस सेवा सुबह साढ़े आठ बजे से चेतक सर्कल से नियमित अंतराल पर उपलब्ध होगी।

उदयपुरमें लगेंगे पासपोर्ट सेवा कैंप

उदयपुर| शहरमें पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की मांग कर रहे एक एनजीओ को विदेश मंत्रालय ने कैंप क